गौचर: विकास खण्ड पोखरी के राजकीय इंटर कालेज सरमोला में लम्बे अरसे से शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से नाराज़ अभिभावकों ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी है शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान प्रभा देवी, ग्राम प्रधान कुमेड़ा चन्द्र सिंह नेगी, कमल सिंह नेगी,सूगी के विनोद खत्री आदि ने कहा कि राइका सरमोला से अध्यापकों का स्थानांतरण तो कर दिया गया लेकिन उनके स्थान पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। जिससे उनके नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। हर बार मांग करने पर उन्हें विभाग द्वारा आश्वासनों की घुट्टी पिलाई जा रही है। अभिभावकों ने कहा कि यदि शीघ्र ही विधालय में प्रधानाचार्य सहित रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आन्दोलन शुरू कर देंगे।
Related Posts
सीएम ने पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा के निवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी
- India Today Headlines team
- October 1, 2023
हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने (रविवार) को पूर्व मंत्री अविभाजित राज्य उत्तरप्रदेश […]
दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री से मिलीं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या…
- India Today Team
- November 7, 2024
नई दिल्ली :- आज नई दिल्ली में उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने […]
वारदात: यंहा चोरी करने के बाद महिला को उतार दिया मौत के घाट…
- India Today Team
- July 5, 2024
किच्छा के पंजाबी मोहल्ले में आभूषण चोरी करने के बाद केयर टेकर ने अपने बॉयफ्रेंड […]
