गौचर: विकास खण्ड पोखरी के राजकीय इंटर कालेज सरमोला में लम्बे अरसे से शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से नाराज़ अभिभावकों ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी है शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान प्रभा देवी, ग्राम प्रधान कुमेड़ा चन्द्र सिंह नेगी, कमल सिंह नेगी,सूगी के विनोद खत्री आदि ने कहा कि राइका सरमोला से अध्यापकों का स्थानांतरण तो कर दिया गया लेकिन उनके स्थान पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। जिससे उनके नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। हर बार मांग करने पर उन्हें विभाग द्वारा आश्वासनों की घुट्टी पिलाई जा रही है। अभिभावकों ने कहा कि यदि शीघ्र ही विधालय में प्रधानाचार्य सहित रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आन्दोलन शुरू कर देंगे।
राइका सरमोला में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से नाराज अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
