नैनीताल। हल्द्वानी से सवारी लेकर अल्मोड़ा को जा रही केमू बस दोगांव के समीप अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ खाई में गिर गई। गनीमत रही कि खाई की ओर पेड़ से टकराकर बस रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने टल गया। हालांकि इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। फिलहाल ज्योलीकोट और तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान कर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है। वहीं बस चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी से बस संख्या यूके-04- पीए-0954 यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। दोगांव के पास पहुंचते ही अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए पलट कर खाई की ओर गिर गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि खाई में पेड़ों से टकराकर बस रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।हादसा होता देख अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर घायलों को खाई से निकाला। सूचना के बाद ज्योलीकोट और तल्लीताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।हादसाग्रस्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। यह बस 32 सीटर थी। मौके पर पहुंचे तल्लीताल थाने के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल घायलों को निकाला जा रहा है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल है। जिनको निजी वाहनों से हल्द्वानी उपचार के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल बस चालक का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।हादसे में घायल लोगों हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यहां अस्पताल में भी पहुंची है। इनमें कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।
Related Posts
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित
- India Today Headlines team
- May 28, 2023
विभागीय जांच बिठाई देहरादून। विकासखंड कालसी के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य […]
केन्द्रीय बजट देश के समावेशी विकास और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वालाः सीएम
- India Today Headlines team
- February 1, 2023
बजट में समाज के सभी वर्गांे के विकास की रूपरेखाः सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]
गंगापुर कबड़वाल में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर: स्वास्थ्य सेवा में जनसहयोग की नई मिसाल
- India Today Team
- March 10, 2025
हल्दूचौड़: गंगापुर कबड़वाल के प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माधवी फाउंडेशन […]
