देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा अब एक बेसिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा दो रिजार्ट में कई छात्रों को नकल करायी गयी थी। एसटीएफ द्वारा अब यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में राजकीय प्राथमिक विघालय लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक बलवंत द्वारा दो रिजार्ट में करीब 55 से 60 लोगों को नकल करायी गयी थी। गिरफ्तार किया गया शिक्षक बलवतं पूर्व में गिरफ्तार शशिकांत का सबसे खास और भरोसेमंद साथी है। बताया जा रहा है कि बलंवत पूर्व में पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते राजकीय प्राथमिक विघालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक के पद तक जा पहुंचा था।
Related Posts
आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी आज श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंची…
- India Today Team
- November 19, 2024
चमोली : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर रात्रि को शीतकाल हेतु बंद […]
हाईकोर्ट का आदेश, दादा-दादी का पोता या पोती पर उतना ही हक जितना माता-पिता का…
- India Today Team
- August 5, 2024
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में कहा, दादा-दादी का पोता या पोती पर […]
स्टेटिक ने सेंट्रियो मॉल के साथ मिलकर देहरादून में ईवी चार्जिंग स्टेशन किया तैयार
- India Today Headlines team
- February 28, 2023
स्टेटिक ने सेंट्रियो मॉल के सहयोग से उत्तराखंड में प्रवेश किया है। सबसे पहले, देहरादून […]
