Your Website Description

रंवाई के भेड़-बकरी पालकों की समस्याओं को लेकर पीसीसीएफ से मिला जन एकता मंच, सौंपा ज्ञापन

पुरोला। रंवाई क्षेत्र के भेड़-बकरी पालकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रंवाई जन एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) कपिल लाल (आईएफएस) से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं को उनके सामने रखते हुए समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में रंवाई जन एकता मंच के संयोजक चंद्रमणी रावत, भजन लाल आर्य, राज्य आंदोलनकारी गुलाब सिंह रावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रंवाई क्षेत्र में बड़ी संख्या में परिवार भेड़-बकरी पालन के व्यवसाय से जुड़े हैं। यह न केवल उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है, बल्कि क्षेत्र की पारंपरिक आर्थिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बावजूद वन क्षेत्रों में आवाजाही और वन विभाग की विभिन्न प्रक्रियाओं के चलते पशुपालकों को कई तरह की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि भेड़-बकरी पालन से जुड़े लोगों की समस्याओं का स्थायी और समयबद्ध समाधान किया जाना जरूरी है। विभागीय प्रक्रियाओं को व्यावहारिक बनाकर पशुपालकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत दी जानी चाहिए, ताकि वे बिना बाधा अपने पारंपरिक व्यवसाय को जारी रख सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख वन संरक्षक से इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और पशुपालकों के हित में उचित समाधान निकालने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *