वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की जगी उम्मीद, सड़क बनने से ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
गोपेश्वर। चमोली जिले के दशोली विकासखंड में घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का गुरुवार को बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने स्वीकृति मिलने और निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे। अब मार्ग को स्वीकृति मिलने के बाद उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की मजबूत कड़ी होती है। मोटर मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के विकास की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में घुड़साल की ग्राम प्रधान अनीता कंडारी, सैकोट की ग्राम प्रधान मंजू रावत, जिला पंचायत सदस्य विपिन फर्स्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवाण, जिला महामंत्री रविंद्र बर्त्वाल, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब बिष्ट, महिपाल रावत, प्रकाश डंडरियाल, नरेंद्र पंवार, शिशुपाल कंडारी, अनिल रावत, कल्याण रावत, संतोष गुसाईं, ताजवर रावत, महेंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, पूर्ण पंवार, गौर सिंह बिष्ट, राजेंद्र नेगी, पान सिंह राणा, प्रताप सिंह, सूरज रावत, चंद्रमोहन, रामचंद्र पंवार, भरत पंवार, अवतार बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं मौजूद रहीं।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण काम्बोज, सहायक अभियंता उमेश धैर्य, अवर अभियंता लक्ष्मी कंडारी, प्रेम सिंह बिष्ट एवं बलवीर सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
