उत्तरकाशी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला-बोल, मानदेय बढ़ाने और 10 लाख रिटायरमेंट लाभ की मांग

उत्तरकाशी। मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति लाभ समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा जिला मुख्यालय पर फूट पड़ा।आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के बैनर तले जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्तियां रामलीला मैदान में एकत्र हुईं। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जमकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी उत्तरकाशी के नाम ज्ञापन सौंपा।मांगपत्र में संगठन ने राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भेजने की मांग की है।सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की मांगआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

SJVN

विज्ञापन

उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए बिना किसी शर्त के 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि दिए जाने की मांग उठाई।संगठन की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी विजय नौटियाल ने कहा कि सरकार 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में जिला महामंत्री सुमित्रा, किरण भंडारी, कमला सेमवाल, सरोज सेमवाल सहित मोरी, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी ब्लॉक से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *