देहरादून में बारिश से टूटी सड़कों पर प्रशासन सख्त, DM ने 48 सड़कों के निरीक्षण के दिए आदेश, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

देहरादून । मानसून में लगातार बारिश के बाद देहरादून की सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कों से लोगों को परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी ने जिले की 48 प्रमुख और अंदरूनी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को सड़कवार जिम्मेदारी दी गई है।

SJVN

विज्ञापन

अधिकारी अपनी-अपनी सड़क पर जाकर देखेंगे कि कहां गड्ढे हैं और कहां सड़क टूटी है। उसके बाद संबंधित विभाग को मरम्मत के निर्देश दिए जाएंगे।

*इन सड़कों का होगा निरीक्षण
प्रशासन ने जिन सड़कों की लिस्ट बनाई है, उनमें देहरादून-मसूरी मार्ग, राजपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, कांवली रोड, मातावाला से कारगी चौक, निरंजनपुर से रिमला बाईपास, बल्लीवाला चौक से ISBT, पटेलनगर, नेहरू रोड, धर्मपुर, रायपुर, सहस्रधारा रोड, जाखन, चकराता रोड, क्लेमेंटटाउन, प्रेमनगर समेत शहर के कई आंतरिक मार्ग शामिल हैं।

 

*दो दिन में फोटो के साथ रिपोर्ट देनी होगी*
जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गड्ढों की लिस्ट बनाएं और फोटो के साथ पूरी रिपोर्ट 2 दिन के अंदर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) देहरादून को भेजें।

प्रशासन का कहना है कि मानसून के बाद सड़कों की सही स्थिति का पता लगाकर तुरंत मरम्मत कराई जाएगी, ताकि लोगों का आवागमन सुरक्षित और आसान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *