देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत देहरादून में वेटलिफ्टिंग और कराटे के मुकाबले आयोजित किए गए। रायपुर स्थित कॉमेट हॉल स्पोर्ट्स कॉलेज में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ, जबकि परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में कराटे प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-19 बालक वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में उधमसिंह नगर के नवतेज ने पहला, समीर अली ने दूसरा और जतिन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 65 किलोग्राम वर्ग में नैनीताल के हर्षदीप सिंह प्रथम, उधमसिंह नगर के सुनील द्वितीय और आस्तिक पाल तृतीय रहे। 79 किलोग्राम वर्ग में उधमसिंह नगर के गुरबक्श सिंह ने स्वर्ण और पौड़ी के कनिष्क रावत ने रजत पदक हासिल किया। 88 किलोग्राम में उधमसिंह नगर के अनिकेत पांडेय प्रथम, अमन सती द्वितीय और देहरादून के हिमांशु तृतीय रहे। 94 किलोग्राम वर्ग में उधमसिंह नगर के विवेक प्रथम और देहरादून के हर्षवर्धन द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
वेटलिफ्टिंग के बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में उधमसिंह नगर की कशिश सैनी ने पहला, निशा तोमर ने दूसरा और जूली ने तीसरा स्थान हासिल किया। 53 किलोग्राम में डॉली प्रथम और देहरादून की वैष्णवी द्वितीय रहीं।58 किलोग्राम वर्ग में उधमसिंह नगर की मोनिका प्रथम, हरिद्वार की निहारिका द्वितीय और उधमसिंह नगर की सादमनी तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग के 60 किलोग्राम में देहरादून के एलिक्स प्रथम, उधमसिंह नगर के केतन द्वितीय और राजकुमार तृतीय रहे। 65 किलोग्राम में उधमसिंह नगर के सोमिल प्रथम और ऋषभ द्वितीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम में उधमसिंह नगर की उमा प्रथम, मानवी द्वितीय और प्रियंका तृतीय रहीं।
कराटे में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में चंपावत के प्रिंस खोलिया प्रथम और उधमसिंह नगर के यश सिंह राणा द्वितीय रहे। देहरादून के प्रशांत त्रिपाठी और नैनीताल के मनीष संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
76 किलोग्राम वर्ग में देहरादून के अनमोल रतूड़ी ने पहला, उधमसिंह नगर के लगन बिरमानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रदीप सिंह और अमन राजा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
76 प्लस किलोग्राम वर्ग में उधमसिंह नगर के वंश बिष्ट प्रथम, नैनीताल के नैतिक बिष्ट द्वितीय तथा देहरादून के अक्षत और उधमसिंह नगर के शिवम तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक
कराटे बालिका वर्ग के 59 किलोग्राम में देहरादून की सुहासिनी प्रथम, उधमसिंह नगर की अंशिका द्वितीय तथा देहरादून की वेदांशी और नैनीताल की लता जोशी तृतीय रहीं।
40 किलोग्राम में नैनीताल की पूजा बिष्ट प्रथम, हरिद्वार की अनामिका द्वितीय और उधमसिंह नगर की नंदिनी तृतीय रहीं।
59 प्लस किलोग्राम वर्ग में देहरादून की सलोनी प्रथम, नैनीताल की दीपांशी द्वितीय तथा उधमसिंह नगर की रितिका जोशी और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभाग के अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह एवं एसके जयराज, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता एवं दीप्ति जोशी, सहायक लेखाधिकारी हिमानी भट्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी देहरादून शबाली गुरंग, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, आदर्श पंत और नितेश शैलानी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।




