देहरादून। भाजपा ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक जिला कैंप कार्यालय, सेलाकुई में प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ओबीसी वर्ग के 151 संगठनों के अधिवेशन एवं महासमागम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चौधरी फार्म, सेलाकुई में ओबीसी वर्ग के 151 संगठनों का अधिवेशन एवं महासमागम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने ओबीसी समाज के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य भी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के भी अधिवेशन में शामिल होने की जानकारी दी गई।

संगठनात्मक गतिविधियों पर भी हुई चर्चा
बैठक में भाजपा देहरादून ग्रामीण के जिला अध्यक्ष जिला मीता सिंह, जिला अध्यक्ष वीरता गुरुंग, ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण के जिला प्रभारी मुनेश पाल, अधिवेशन संयोजक एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप, ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण के जिला महामंत्री गुरुमेल सिंह राठौड़, कविंद्र चौधरी, दयानंद जोशी, रविंद्र यादव, अनिल प्रसाद नौटियाल, योगेंद्र सैनी, पुष्पा गुरुंग, मीनाक्षी राठौड़, दीपक राणा, नरेश कुमार समेत भाजपा ओबीसी मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण के जिला महामंत्री नरेंद्र तोमर ने किया।
