बदरीनाथ: माणा गांव से गंगा से गंगासागर तक नशामुक्त भारत अभियान का आगाज

बदरीनाथ। बद्रीविशाल की धरती और भारत के पहले गांव माणा से रविवार को नशामुक्त भारत अभियान का आगाज हुआ। गंगा से गंगासागर तक नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए ये मुहिम शुरू की गई है।अभियान में भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स, सजग इंडिया और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि संस्था पिछले 18 साल से नशे के खिलाफ काम कर रही है। अब तक उत्तराखंड के 1600 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम कर 8 लाख युवाओं को जागरूक किया जा चुका है।इस कार्य के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय, भारत सरकार ने ललित जोशी को ‘नशामुक्त मित्र-2026’ सम्मान से सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *