चमोली/देहरादून: मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत चमोली जनपद से 6 मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय संवाद के लिए चयनित किया गया है। ये सभी विद्यार्थी आज देहरादून के लिए रवाना हुए।
ये विद्यार्थी कल 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सीधा संवाद करेंगे और ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड, एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर अपने विचार और सुझाव रखेंगे।
प्रदेशभर से आए हजारों निबंधों में से कुल 140 विद्यार्थियों का चयन इस संवाद के लिए किया गया है, जिसमें चमोली के 6 विद्यार्थी शामिल हैं।

चमोली से चयनित विद्यार्थियों की सूची:
1. रिया – कक्षा 11, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर
2. यमुना – कक्षा 11, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर
3. अनुष्का भंडारी – कक्षा 11, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग
4. साक्षी – कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज कांसुवा
5. आर्यन फरस्वाण – पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल
6. राखी – कक्षा 12, राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली
राज्य स्तरीय संवाद के दौरान ये विद्यार्थी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार, पलायन, सड़क, आईटी और महिला विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री के सामने अपने सुझाव रखेंगे।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह जनपद के लिए गौरव का विषय है। युवा पीढ़ी की सोच ही उत्तराखंड के भविष्य को दिशा देगी।
