CM धामी के जन्मदिवस पर UJVNL मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, महिला स्वास्थ्य पर रहा विशेष फोकस

 

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज UJVN लिमिटेड के मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भव्य स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

UJVNL के प्रबंध निदेशक  अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री धामी स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हैं और अपनी जीवनशैली से सभी को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को आगे बढ़ाते हुए निगम द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया।

महिला कर्मचारियों के लिए विशेष सत्र

प्रबंध निदेशक ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को दफ्तर और घर दोनों की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है, जिससे वे अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार के शिविर को स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित रखा गया।

शिविर में ये जांचें हुईं

शिविर में अल्टस हेल्थ केयर, देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं।

– फिजिशियन डॉ. नितनव भटनागर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुषा के. रवि ने सभी की जांच की।
– लीवर फाइब्रोसिस और फैट की जांच (Fibro Scan)
– हड्डियों की मजबूती की जांच (Bone Mineral Density)
– फेफड़ों की क्षमता की जांच (Spirometry)
– ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच
– महिला कर्मचारियों के लिए स्त्री स्वास्थ्य पर विशेष परामर्श

चर्चा के दौरान हॉर्मोनल हेल्थ, हृदय रोगों से बचाव, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही संस्था की असली ताकत होते हैं। नियमित जांच से बीमारियों का समय पर पता चलता है। उन्होंने सभी से रोजाना व्यायाम, संतुलित आहार और नियमित हेल्थ चेकअप को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक आशीष जैन, महाप्रबंधक  राजेश मैखुरी, उपमहाप्रबंधक बबीता कोहली, अधिशासी अभियंता नवीन जोशी सहित 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *