13 सितंबर को देहरादून में होगी CDS, NDA और NA परीक्षा, 54 केंद्रों पर 21798 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

UPSC की CDS, NDA और NA परीक्षा 13 सितंबर को देहरादून के 54 केंद्रों पर होगी। 21798 छात्र होंगे शामिल, ADM ने दिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश।

देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 13 सितंबर 2026, रविवार को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS), नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। देहरादून में इसके लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षाओं की तैयारी को लेकर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने UPSC के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
21,798 अभ्यर्थी होंगे शामिल
बैठक में बताया गया कि देहरादून में कुल 21,798 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें CDS परीक्षा के लिए 8,001 और NDA व NA परीक्षा के लिए 13,797 अभ्यर्थी शामिल हैं।
सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि सीलबंद बॉक्स मिलने के बाद उसका विवरण समय पर दें और परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का भौतिक निरीक्षण कर लें।
क्या है परीक्षा का टाइम टेबल?
*CDS परीक्षा 3 पालियों में होगी:*
– पहली पाली: सुबह 9 से 11 बजे तक
– दूसरी पाली: दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक
– तीसरी पाली: शाम 4 से 6 बजे तक
*NDA और NA परीक्षा 2 पालियों में होगी:*
– पहली पाली: सुबह 10 से 12:30 बजे तक
– दूसरी पाली: दोपहर 2 से 4:30 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *