देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री चौहान का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
