देहरादून। शनिवार को माजरा स्तिथ एक होटल में डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ़ उत्तराखंड संबंध (डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन समिति रजिस्टर्ड) की चुनावी आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें
सर्वप्रथम अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने सभा में मौजूद सभी वितरक बंधुओ का हार्दिक स्वागत किया और दीप प्रज्वलन कर सभा का विधिवत शुभारंभ किया गया। महामंत्री कमलजीत शर्मा द्वारा पूरे वर्ष में किए गए संस्था के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी अपने सभी सदस्यों को दी गई जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने खड़े होकर जोरदार ढंग से तालियां बजाकर प्रशंसा की। सभा में कोषाध्यक्ष अजय गर्ग द्वारा संस्था की आय और व्यय का विस्तृत ब्यौरा संगठन के पटल पर सभी सदस्यों के समक्ष रखा जिसे सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से पास कर दिया गया। आज की सभा में मुख्य सभी वितरक बांधुओ के साथ में आए हुए उनके बच्चे एवं छोटे भाइयों जो कि व्यापार में उनके साथ में सम्मिलित हैं सभी का स्वागत किया गया। संस्था की सोच है कि बच्चों को मुख्य धारा में जोड़े बिना व्यापार का लंबे समय तक व्यापारिक हित सुरक्षित नहीं हो पाएगा। इसलिए इस कड़ी को आगे बढ़ते हुए आज सभी बच्चों को विशेष तौर पर सभा में आमंत्रित कर ,सभी को अपने अपने व्यपार से जुड़ कर उसे आगे बढ़ाने के लिए युवा पीड़ी को प्रेरित किया गया। सभा के दौरान विभिन्न व्यापारिक मुद्दों एवं ऑन लाइन व्यापार के दुष्परिणामों , एवं छोटे व्यापारियों के हित सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई । आज के एजेंडे के अनुसार अध्यक्ष द्वारा अपना एवं कार्यकारिणी का इस्तीफा दिया, और राजेश सिंघल एवं कमलजीत शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। आम सभा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए चुनाव द्वारा आगामी दो वर्षों के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संगठन के
अध्यक्ष: विवेक अग्रवाल , महासचिव: अनिल कुमार भोला और कोषाध्यक्ष: पद के लिए अजय गर्ग का निर्विरोध चयन किया गया। आज की सभा में कमलजीत शर्मा को संरक्षक पद पर सुशोभित किया गया और साथ ही राजकुमार रिकी को मार्गदर्शक मंडल में सम्मिलित किया गया। जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी राजेश सिंघल एवं कमल जीत शर्मा द्वारा की गई। आम सभा से भी कार्यकारिणी में आने के इच्छुक सदस्यों के नाम दिए गए जिनको कार्यकारिणी में कुल 24 सदस्य लेने हैं जिसका विस्तार प्रधान महामंत्री कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल के साथ मिलकर किया जाएगा। आमसभा और चुनाव प्रक्रिया में संगठन के करीब डेढ़ सौ सदस्यों ने भाग लिया। आमसभा में संजीव अग्रवाल विवेक सिंगल सुधीर अग्रवाल प्रवीण वाधवा प्रगति मान, आशीष गुप्ता सुरेश दुआ, अनिल अग्रवाल, शुभम गर्ग, मुकेश गुप्ता, और अनुपम गर्ग जी निकट अग्रवाल क्षितिज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन की उपरांत सभी सदस्यों द्वारा संगठन के उज्जवल भविष्य के लिए एवं संगठन की एकता के सहारे सभी घोषित लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। सभा के अंत में प्रधान ने सभी का आने के लिए धन्यवाद कर सभी को लोग भोजन के लिए आमंत्रित किया।
डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ़ उत्तराखंड संबंध की चुनावी आम सभा का आयोजन, विवेक अग्रवाल पुन: अध्यक्ष निर्वाचित
