देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने पुलिस टीम को चेकिंग एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को नकरौंदा, हर्रावाला, डोईवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रोहित रावत (24 वर्ष), पुत्र नरेश सिंह रावत, निवासी जीरो प्वाइंट नकरौंदा, कोतवाली डोईवाला, देहरादून को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रॉयल स्टैग के 6 पव्वे और इम्पीरियल ब्लू के 34 पव्वे, यानी कुल 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0 242/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
