ऋण वितरण बढ़ाएं, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में बैंक निभाएं सक्रिय भूमिका: मुख्यमंत्री धामी

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए बैंकों को आम लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों तक ऋण की पहुंच आसान बनाने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण-जमा अनुपात पर नाराजगी जताते हुए इन जिलों में नियमित ऋण शिविर आयोजित करने तथा पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें समय पर ऋण उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने राज्य का ऋण-जमा अनुपात राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना-2.0, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं में पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि, पर्यटन, एमएसएमई और स्थानीय उत्पादों से जुड़े उद्यमों को बैंकिंग सहयोग बढ़ाने की बात कही।

 

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने साइबर अपराधों की त्वरित रोकथाम के लिए हेल्पलाइन **1930** से प्रमुख बैंकों को जोड़ने और स्वरोजगार, एमएसएमई व औद्योगिक क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *