कनोल में जनसेवा शिविर, 150 से अधिक लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

 

 

चमोली। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड नंदानगर के कनोल में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। दर्जा मंत्री एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

 

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, खाद्य, विद्युत, पेयजल, शिक्षा और आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। इस दौरान 150 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

 

ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व, पेंशन और आवास समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़ी 35 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 25 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।

 

दर्जा मंत्री चंद्रकला तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमा नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, तहसीलदार सुधा डोभाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *