कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार-बिजनौर पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बनी रणनीति

 

 

हरिद्वार। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को श्यामपुर स्थित पिनाका होटल में हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अंतर्राज्यीय सीमा पर सघन चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, डीजे संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों के पालन तथा कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक के उपरांत दोनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

 

कार्यक्रम के अंत में हरिद्वार पुलिस ने बिजनौर पुलिस के अधिकारियों को गंगाजल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस ने बेहतर समन्वय के साथ श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए साझा रणनीति पर सहमति व्यक्त की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *