रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के बीच बिताया समय, लोगों की समस्याएं भी सुनीं

 

 

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे। यहां मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

 

हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे। बच्चों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी एवं समूह फोटो खिंचवाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने का भी आह्वान किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राकेश नैनवाल, संजय डॉर्बी, इंदर रावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *