बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1872 आवास जल्द होंगे आवंटित, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

 

रुद्रपुर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार को रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग **156 करोड़ रुपये** की लागत से तैयार किए गए **1872 आवासों** का जल्द ही लोकार्पण कर पात्र लाभार्थियों को आवंटित किया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी जाएंगी। उन्होंने लाभार्थियों द्वारा जमा की जाने वाली अंशदान राशि की भी जानकारी ली।

जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक आवास के लिए **3 लाख रुपये केंद्र सरकार** की ओर से तथा **3 लाख रुपये लाभार्थी** के अंशदान के रूप में निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि आवासों की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है और परिसर में पौधारोपण भी कराया जा रहा है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया गया है, जिसकी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। आवासीय परिसर में अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं

निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेंद्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *