नई टिहरी। नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत स्थापित पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई एवं अनुरक्षण कार्य के चलते 7 जून को नई टिहरी शहर की पेयजल आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी। वहीं 8 जून को शहर में आंशिक रूप से जलापूर्ति की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता, जल संस्थान नई टिहरी प्रशान्त भारद्वाज ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भंडारण टैंकों की नियमित सफाई एवं अनुरक्षण कार्य किया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में निर्धारित तिथि को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को आवश्यक पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
अधिशासी अभियंता ने नई टिहरी शहर के सभी पेयजल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 7 एवं 8 जून की आवश्यकता को देखते हुए अग्रिम रूप से पेयजल का पर्याप्त भंडारण कर लें। साथ ही उन्होंने इस असुविधा के लिए विभाग को सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।
