जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनाई ने कुट्ठा गांव में सुनी समस्याएं

नई टिहरीः पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई का गांवों में जन संवाद कार्यक्रम लगातार जारी रहे। जन संवाद के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री ने सारजूला पट्टी के ग्राम पंचायत कुठा में क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बीते दिन दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चंबा के ग्राम कुठा में कहा कि जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के कार्यों के लिए मैं सदैव तत्पर रहना अपना कर्तव्य कर्तव्य समझता हूं ।

 

धनाई ने कहा कि मैंने पर्यटन मंत्री रहते कुठा गांव को पर्यटन ग्राम घोषित किया था आज उसी का ही परिणाम है कि यहां बड़े होटल व्यवसायिक बड़ी तादाद में होटल खोल रहे हैं। यहां तक कि पैराग्लाइडिंग करने का केंद्र बिन्दु कुठा में है। उन्होंने कहा टिहरी झील में वोटिंग शुरू होने का लाभ सबसे ज्यादा कुठा गांव को ही है। आज इस गाँव से कई युवा सरकारी एवं टिहरी झील में रोजगार मिला है।

 

उन्होंने कहा मैं चुनाव से पहले ही जनता के द्वार जनसमस्याओं को जानने और उसका निराकरण करने आ रहा हूं,कुछ लोग चुनाव के दौरान ही जनता के बीच आते हैं और झूठे लोभ-लुभाने वादे कर जनता को छलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा मेरा आपके बीच सरकार की जनकल्याण विकास परक योजना को जनता के बीच रखकर आम लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य भी प्रमुख है। प्रधान भूपेंद्र सिंह रावत ने कुठा रोड़ का डामरीकरण, कुठा से कोटी तक सड़क मार्ग का मुद्दा प्रमखता से रखा। इस अवसर पर पंचायत भवन कुठा का लोकार्पण भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *