भाजपा युवा मोर्चा चमोली की परिचय बैठक संपन् निष्ठा भाव से संगठन की मजबूती में जुटें युवा

 

गोपेश्वर।  जिला पंचायत कार्यालय गोपेश्वर में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा  चमोली की एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक आयोजित की गई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज गैड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया।
बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति और सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। बर्तवाल ने आगामी विषयों की चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और निष्ठा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में जिला प्रभारी युवा मोर्चा व जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला महामंत्री अरुण मैठानी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज रावत ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने युवाओं को सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
परिचय बैठक के दौरान भाजयुमो की ‘युवा तरुणाई’ के रूप में चमोली जनपद के कोने-कोने से आए  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गजपाल बर्तवाल जिला अध्यक्ष भाजपा,पंकज गैड़ी जिला अध्यक्ष भाजयुमो, विनोद कनवासी जिला प्रभारी युवा मोर्चा,
अरुण मैठानी जिला महामंत्री,मनोज रावत जिला अध्यक्ष अ.ज.जा. मोर्चा, विपिन कंडारी, संजय कुमार, अजय भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, कृष्ण सिंह, करण फर्स्वाण आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *