भौणा तल्ला में निशुल्क शिविर में 41 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

नई टिहरी। विकासखंड भिलंगना के ग्राम पंचायत भौणा तल्ला में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कठुड हिदांव की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जांच के साथ ही ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।
शिविर में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई तथा मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

 

शिविर में कुल 41 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 11 लोग शुगर, 8 लोग उच्च रक्तचाप तथा 3 लोग रक्ताल्पता से पीड़ित पाए गए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित दिनचर्या अपनाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव हो पाती है। शिविर के सफल आयोजन में सुरेश कुमार जोशी,  प्रताप असवाल सहित अन्य कर्मियों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *