देहरादून : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में आज मदर्स डे बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बबीता गुप्ता ,पार्षद इंदरापुरम, जीएमएस रोड, देहरादून रहीं । इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड बनाकर अपने प्रेम, सम्मान एवं भावनाओं को व्यक्त किया। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक कार्डों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बबीता गुप्ता, पार्षद इंदरापुरम, जीएमएस रोड, देहरादून ने सभी माताओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि माताएं समाज की सबसे मजबूत आधारशिला होती हैं और बच्चों के संस्कार एवं भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर, चेयरपर्सन किरण होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रेम, त्याग, समर्पण एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह एवं भावनात्मक माहौल से सराबोर रहा। सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
Related Posts
देवभूमि: माँ गंगा से गर्मी से राहत पाने को लेकर की जा रही प्रार्थना…
- India Today Team
- May 30, 2024
तापमान बढ़ने से आमजन का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। जहां एक ओर लोग […]
नेहा शर्मा को FICCI FLO, नई दिल्ली की नेशनल गवर्निंग बॉडी मेंबर के रूप में पुनः नियुक्ति
- Naveen Badhani
- March 31, 2026
देहरादून/उत्तराखंड। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता नेहा शर्मा को एक बार फिर […]
मुख्यमंत्री धामी ने तामली, (तल्लादेश) चंपावत में दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग किया…
- India Today Team
- October 13, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तामली, (तल्लादेश) चंपावत में आयोजित दशहरा महोत्सव में […]
