सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में मातृ दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

देहरादून / विकासनगर । मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं के छात्र अमृत द्वारा किया गया।

सभा को भावनात्मक एवं आकर्षक बनाने के लिए कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने “इंतज़ार एक माँ का” शीर्षक पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित सभी को भावुक कर दिया।

प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने नृत्य “मेरी माँ” एवं “लुका-छुपी”, गीत “एक बटा दो, दो बटे चार”, समाचार, विचार तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृत्व के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माँ के त्याग, प्रेम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनके प्रति कृतज्ञ रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता नेगी ने भी विद्यार्थियों को माँ के आदर्शों पर चलने तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *