रुद्रप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया ऐतिहासिक जीत का जश्न

रुद्रप्रयाग। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद रुद्रप्रयाग मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कत्यूर ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है और यही कारण है कि कई राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकारें कार्य कर रही हैं।

वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की पारदर्शी कार्यशैली और विकास कार्यों के चलते जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के चलते यह शानदार जीत हासिल हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *