देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी समाज को नैतिक मूल्यों, सहिष्णुता और कर्तव्यनिष्ठा की दिशा में प्रेरित करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भाव, करुणा और समानता पर आधारित जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दें।
