देहरादून। PM Narendra Modi मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर Dehradun पहुंचे, जहां उनका अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध Dat Kali Temple में पूजा-अर्चना के साथ की। यहां उन्होंने देश और Uttarakhand की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। यह रोड शो कई मायनों में खास रहा और इसे प्रधानमंत्री के अब तक के सबसे लंबे रोड शो में से एक बताया जा रहा है।
रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। युवा, महिलाएं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया।

प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन से वे उत्साहित दिखाई दिए।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि Uttarakhand से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।
उन्होंने रोड शो के दौरान उमड़े जनसैलाब का जिक्र करते हुए आभार जताया। प्रधानमंत्री ने बताया कि जनता के अभिवादन के कारण उनका काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा, जिससे सभा स्थल पर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का विलंब हुआ। इसके लिए उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से क्षमा भी मांगी।
यह भव्य आयोजन न केवल दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व को दर्शाता है, बल्कि Uttarakhand की जनता और प्रधानमंत्री के बीच गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है।
