नैनीताल में नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, ‘Justice Beyond Barriers’ पर मंथन

नैनीताल: National Legal Services Authority (NALSA) के तत्वाधान में Uttarakhand State Legal Services Authority द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “Enhancing Access to Justice” रखा गया है, जिसकी मुख्य थीम “Justice Beyond Barriers: Rights, Rehabilitation & Reform for the Most Vulnerable” है।

इस अवसर पर Justice J. K. Maheshwari, Justice N. Koteshwar Singh एवं Justice Sandeep Mehta सहित Justice Manoj Kumar Gupta की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा Manoj Kumar Tiwari, Justice Alok Kumar Verma एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तिगण भी मौजूद रहे।

 

सम्मेलन में उत्तराखंड के सभी जनपदों से जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्ष, सचिव और न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। विभिन्न सत्रों में न्याय तक पहुँच को मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आज आयोजित दो प्रमुख सत्रों में, पहले सत्र में वन समुदायों के अधिकार और Forest Rights Act 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई, जिसमें वन गुज्जर समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वहीं दूसरे सत्र में जेल सुधार (Prison Reforms) पर विचार-विमर्श करते हुए बंदियों के अधिकार और न्याय तक उनकी पहुँच को बेहतर बनाने पर सुझाव दिए गए।

यह सम्मेलन न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और मानव-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *