देहरादून में होमस्टे, होटल और वेडिंग प्वाइंट्स का सघन सत्यापन अभियान, जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया

देहरादून। जनपद के नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशे से संबंधित गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम, डीटीडीओ और डीईओ के साथ बैठक कर होमस्टे, होटल, वेडिंग प्वाइंट्स और अन्य आवासीय/व्यावसायिक इकाइयों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई होगी। सभी इकाइयों की जांच राज्य सरकार द्वारा निर्धारित होमस्टे गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी और शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ओकेजनल बार लाइसेंस जारी करने से पहले सभी मानकों की गहन जांच की जाए। बिना लाइसेंस मदिरा परोसने की स्थिति में संबंधित संपत्ति मालिक या लीजधारक के खिलाफ न्यूनतम 1 लाख रुपये का जुर्माना और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *