श्री सेम नागराजा शिक्षण संस्थान का 10वां वार्षिक समारोह संपन्न

टिहरी ।  श्री सेम नागराजा शिक्षण संस्थान, दीनगांव का 10वां वार्षिक समारोह “नवसृजन शिक्षा संवाद” के रूप में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह के दौरान पूर्व प्रमुख प्रदीप रमेला ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है, जिसे सुदृढ़ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग और सहयोगी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को स्कूल बैग और शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित होमवर्क डायरी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों में पुस्तकालयों की स्थापना कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें दी थीं, जिनका विद्यार्थी आज लाभ उठा रहे हैं।

शिक्षा संवाद के दौरान प्रधानाचार्य हेमराज राणा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमन राणा ने पूर्व प्रमुख रमेला द्वारा छात्रों को बैग और डायरी देने पर आभार व्यक्त किया और छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधान सोहनपाल राणा, पूर्व प्रधान नरेंद्र कैंतुरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अषाड़ी देवी, शिक्षिका माधुरी देवी, तथा अन्य शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे, जिनमें सिह परिवार के सदस्य — चतर सिह, चंदन सिह, चंद्रपाल सिह, देव सिह कैंतुरा, घनश्याम सिह, तेग सिह — और महिला सदस्य हंसा देवी, नीलम देवी, दीक्षा देवी, दिलमा देवी, धर्मा देवी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *