देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री धामी ने बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का योगदान समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी केनरा बैंक इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत योगदान देता रहेगा।
