जिलाधिकारी ने मुख्य कोषागार गोपेश्वर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को मुख्य कोषागार गोपेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वित्तीय नियमों के तहत सदर कोषागार के दो तालक कक्षों का वार्षिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी सुश्री मामूर जहाँ को निर्देश दिए कि कोषागार के दो तालक कक्ष में लंबे समय से रखी गई निर्वाचन संबंधी सामग्री एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को शीघ्र संबंधित विभागों को वापस करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने तालक कक्ष में अधिक मात्रा में भंडारित न्यायिक एवं गैर-न्यायिक स्टाम्पों को स्टाम्प डिपो को वापस भेजने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कोषागार की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और अभिलेखों के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी सुश्री मामूर जहाँ, कोषाधिकारी राजीव कांत, सहायक कोषाधिकारी (रोकड़) विनोद कुमार सहित कोषागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *