नई टिहरी। नई टिहरी में एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में थाना नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा चौकी जाजल में थाना दिवस आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनीं। पुलिस से जुड़ी कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई, लेकिन लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और खाड़ी क्षेत्र में शौचालय की कमी की समस्या उठाई।
पुलिस ने संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया।
