हरिद्वार/देहरादून ।अमित शाह ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 1014.81 करोड़ रुपये की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में आपदा प्रबंधन, पुलिस आवास, कारागार सुविधाओं, होमगार्ड्स अवसंरचना और शहरी विकास से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास
सहकारिता विभाग के अंतर्गत ₹20 करोड़ की लागत से निबन्धक कार्यालय सहकारी समितियाँ उत्तराखण्ड के मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया गया।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की विश्व बैंक पोषित बाह्य सहायतित योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें ₹6.13 करोड़ की लागत से अल्मोड़ा के अल्मोड़ा–सैनार–चान मोटर मार्ग पर कोसी नदी पर 60 मीटर लंबे मोटर सेतु का निर्माण कार्य शामिल है।
इसी क्रम में ₹11.58 करोड़ की लागत से चमोली के लंगसी–द्वींग–तपोण–लॉजी–पोखनी मोटर मार्ग पर अलकनंदा नदी पर 78 मीटर लंबे मोटर पुल का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा ₹82.37 करोड़ की लागत से ज्योतिर्मठ में ड्रेनेज संबंधित कार्य तथा ₹516.98 करोड़ की लागत से भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्लोप स्टेबलाइजेशन के बड़े प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई।
गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत ₹155.45 करोड़ की लागत से देहरादून पुलिस लाइन में टाइप-द्वितीय श्रेणी के 360 आवासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं ₹54.04 करोड़ की लागत से आईआरबी द्वितीय देहरादून में टाइप-द्वितीय श्रेणी के 120 आवासों का निर्माण भी शुरू किया जाएगा।
गृह (अभियोजन) विभाग के तहत ₹7.07 करोड़ की लागत से हरिद्वार में जनपदीय कार्यालय भवन और सदर मालखाना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
कारागार विभाग के अंतर्गत भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें ₹9.29 करोड़ की लागत से ऊधमसिंह नगर के सितारगंज केंद्रीय कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों का निर्माण, ₹9.97 करोड़ की लागत से अल्मोड़ा जिला कारागार में आवासीय भवन, तथा ₹1.23 करोड़ की लागत से हरिद्वार के उपकारागार रुड़की में ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक निर्माण शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त ₹2.51 करोड़ की लागत से रुड़की उपकारागार में अतिरिक्त आवासीय भवन, ₹4.90 करोड़ की लागत से हरिद्वार जिला कारागार में नई बैरकों का निर्माण, तथा ₹0.99 करोड़ की लागत से महिला बैरक का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।
अन्य परियोजनाओं में ₹21.25 करोड़ की लागत से हरिद्वार जिला कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवन, ₹1.63 करोड़ की लागत से चमोली जिला कारागार में वीसी हॉल और वीसी क्यूबिकल्स, ₹0.28 करोड़ की लागत से पिथौरागढ़ जिला कारागार में वीसी क्यूबिकल्स और ₹0.57 करोड़ की लागत से पौड़ी गढ़वाल जिला कारागार में साउंडप्रूफ वीसी क्यूबिकल्स का निर्माण शामिल है।
होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के तहत ₹2.24 करोड़ की लागत से चंपावत तथा ₹2.74 करोड़ की लागत से उत्तरकाशी में जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालयों के नए भवनों का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा नियोजन (UIIDB) विभाग के अंतर्गत ₹43.25 करोड़ की लागत से हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत Rodibelwala क्षेत्र में प्रशासनिक रोड कॉरिडोर विकास तथा ₹60.34 करोड़ की लागत से सतीकुंड पुनर्विकास कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में आपदा प्रबंधन, सुरक्षा अवसंरचना, शहरी विकास और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
