चमोली में हर विकासखंड के दो-दो विद्यालय होंगे मॉडल स्कूल

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड के दो प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल प्राथमिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जाए।

नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि इस क्रम में शीघ्र ही 18 विद्यालयों का चयन कर लिया जाएगा और उन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मानक तय कर लिए गए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इन विद्यालयों में भौतिक और अकादमिक संसाधनों की पूर्ण प्रतिपूर्ति की जाएगी। नए मॉडल विद्यालयों को सुविधाएं इसी शिक्षा सत्र से प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली (गौचर) में आयोजित किया जाएगा।

वर्तमान में जनपद में प्रत्येक विकासखंड में दो- दो मॉडल विद्यालय संचालित हैं, इसके अलावा पांच पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भी यहां चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *