CM धामी ने देर रात राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात्रि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता और मरीज सुविधाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और जांच सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता, दवा आपूर्ति, चिकित्सक उपस्थिति और जांच सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता की हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *