चमोली में बच्चों ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में हासिल किए शीर्ष स्थान

चमोली: जनपद चमोली के होनहार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। जीएमपीएस डूंगरी की निहारिका प्रभा और जीएमपीएस देवाल के विहान खत्री ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम राज्य स्तर पर लहराया।

इस उपलब्धि के पीछे उनके समर्पित शिक्षक शशिकांत प्रभा, पूरन विष्ट और सुमन रानी सहित पूरे विद्यालय परिवार का अथक परिश्रम निहित है। वर्ष 2018-19 से चल रहे “Making Maths Interesting through Abacus” कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और डायट चमोली के प्रयासों का परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

डायट चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जनपद अबेकस समन्वयक गोपाल कपरुवान और अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों और विद्यालयों को हार्दिक बधाई दी।

राज्य स्तर पर निदेशक बंदना गबर्याल, अपर निदेशक सकलानी, उप निदेशक  कृष्णानंद बिजलवान और राज्य अबेकस समन्वयक  अवनीश उनियाल ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण, नवाचार और सतत अभ्यास से गणित जैसे विषय को भी रोचक और सरल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *