जखोली:धनकुराली में तीन दिवसीय जगदी माता महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

जखोली/रूद्रप्रयाग।
नागेंद्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से धनकुराली में आयोजित तीन दिवसीय जगदी माता महायज्ञ का शुभारंभ देव डोलियों के आगमन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

दूसरे दिन नागेंद्र देवता, जगदी माता और शिव शक्ति की देव डोलियों के साथ महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर नागराजा की छड़ी लेकर धनकुराली के तौक से जगदी माता मंदिर तक विशाल जल कलश यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और श्रद्धालु उत्सव में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदीप थपलियाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण हेतु इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण का सुझाव दिया, जिसे ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली ने 15वें वित्त आयोग की योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *