नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) टिहरी में इतिहास में पहली बार संस्कृत विषय पर केंद्रित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 2 से 6 फरवरी तक चलेगा और इसके समन्वयक डायट प्राचार्य देवेंद्र सिंह भंडारी हैं।
कार्यशाला में जनपद के सभी विकासखंडों से 51 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, राकेश पांडे और सुदर्शन नौटियाल शिक्षकों को संस्कृत भाषा की आधुनिक शिक्षण-पद्धतियों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप रोचक तरीके से पढ़ाने की विधियां सिखा रहे हैं।
डायट प्रशासन का कहना है कि इस पहल से शिक्षकों की दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे छात्रों में भी संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ेगी।
