नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित न्यू टिहरी प्रेस क्लब में प्रधान संगठन की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया और आपसी विचार-विमर्श के आधार पर संगठन की नई जिम्मेदारी तय की गई, जिसमें भूपेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से प्रधान संगठन का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सभी सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से गठित की गई कार्यकारिणी में हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। निर्णय के अनुसार ममता भट्ट, भगवान सिंह रावत, कुसुम पंवार और कृपाल सिंह राणा को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के कार्यभार को सुचारू रूप से चलाने के लिए संजय देव डंगवाल और अरविंद नौटियाल को महामंत्री, जबकि रजनी गुसांईं, कुलदीप सिंह मियां, सुनील बिष्ट और विकास पंत को मंत्री पद के लिए चुना गया है। संगठन ने अपनी बात को प्रमुखता से रखने के लिए भाग सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, सत्यपाल सिंह गुसांईं और मनीष दंगवाण को प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके अलावा विक्रम सिंह पंवार और राजेंद्र मंद्रवाल को संगठन मंत्री, बलवंत सिंह रावत को मीडिया प्रभारी, रोबिन सिंह राणा को सोशल मीडिया प्रभारी, जयवीर सिंह सजवाण को कोषाध्यक्ष तथा यशोदा देवी और अभिषेक कठैत को प्रचार मंत्री बनाया गया है। वहीं, जयेंद्र सेमवाल और वासुदेव भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा वासुदेव प्रसाद भट्ट को संरक्षक की भूमिका दी गई है।
