नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

देहरादून। भाजपा परिवार ने  नितिन नबीन के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया है। खुशी के इस मौके पर कार्यकर्ताओं के नाम भेजे अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि नबीन का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं में युवा जोश और चुनावी जीत की नई इबारत का सृजन करेगा। जीत का यह सिलसिला, 27 के उत्तराखंड चुनाव में भी विजयी हैट्रिक के साथ कायम रहेगा।

 

राजधानी के बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने पर एकदूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई का आदान प्रदान किया। उन्होंने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष  नबीन के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊंचाई पर ले जाने का विश्वास जताया। महेंद्र भट्ट ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के नई ऊंचाई छूने का भरोसा जताया है।

 

उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि जहां कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के शीर्ष पर पहुंच सकता है। उनकी राजनीतिक यात्रा का अनुभव एवं कौशल करोड़ों कार्यकर्ताओं और वैचारिक समर्थकों में नए उत्साह का सृजन करेगा। वहीं विश्वास जताया कि अपराजित भाजपा का अश्वमेघ यज्ञ बंगाल, केरल, तमिलनाडु में भी सफलता की नवीन कहानी लिखेगा।  नबीन के नेतृत्व में भाजपा, उत्तराखंड में भी प्रचंड जीत के साथ 2027 में हैट्रिक लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *