देहरादून। उत्तराखंड सरकार के लिए नागरिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सतत मार्गदर्शन में राज्य की 108 आपातकालीन सेवा ने बीते पाँच वर्षों (2020-21 से 2024-25) के दौरान आपात स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सशक्त, भरोसेमंद और प्रभावी प्रणाली के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। पर्वतीय, दुर्गम और मौसम की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड जैसे राज्य में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना एक कठिन कार्य है, किंतु 108 सेवा ने प्रशासनिक प्रतिबद्धता, तकनीकी नवाचार और प्रशिक्षित मानव संसाधन के बल पर इस चुनौती को अवसर में बदला है। यह प्रेस नोट 108 आपातकालीन सेवा की पाँच-वर्षीय यात्रा, उपलब्धियों, आँकड़ों, सुधारों और भविष्य की दिशा का विस्तृत एवं तथ्यपरक विवरण प्रस्तुत करता है।
पिछले पाँच वर्षों में 108 सेवा ने अनेक बड़े आयोजनों और आपात अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कोविड-19 महामारी में संक्रमित मरीजों का सुरक्षित परिवहन, ऑक्सीजन सपोर्ट और आपात रेफरल जैसे कामों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।चारधाम यात्रा के दौरान ऊँचाई से संबंधित बीमारियाँ, सड़क दुर्घटनाएँ और त्वरित रेस्क्यू किया।
कुंभ मेला 2021 में लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक मेडिकल कवरेज की।कांवड़ यात्रा में डिहाइड्रेशन, थकान और दुर्घटनाओं में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। जी-20 शिखर सम्मेलन में उच्च स्तरीय मेडिकल रेडीनेस और एडवांस लाइफ सपोर्ट उपलब्ध कराया।सिलक्यारा टनल रेस्क्यू के दौरानफँसे श्रमिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता और सुरक्षित अस्पताल परिवहन उपलब्ध कराया।
