गौचर रानीगढ़ मंडल में BJP के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया

 गौचर:   भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन किया एवं विरोध जताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट जी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कांग्रेस के द्वारा गलत गलत बयान बाजी की जा रही है और बार-बार अंकिता भंडारी केस में दबाव बनाया जा रहा है जो कि मामला अभी कोर्ट में है और अंकिता भंडारी के नाम पर तुच्छ राजनीति की जा रही है तथा दिवंगत आत्मा को राजनीति की ढाल बनाया जा रहा है

विरोध दर्ज करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट जिला, उपाध्यक्ष अनूप नेगी , सभासद चैतन्य बिष्ट ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी ,ईश्वर नेगी ,नितेश चौधरी ,दिनेश बिष्ट ,अजय बिष्ट ,सरोजनी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *