उत्तरकाशी : उत्तरकाशी शहर में फैले व्यापक कूड़े और गंदगी के खिलाफ़ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी। शनिवार को नगरपालिका परिषद के प्रतिनिधि धरने स्थल पर वार्ता करने आये थे लेकिन वार्ता विफल रही। प्रदर्शन कारियों ने दो टूक कहा जब तक कूड़े का स्थाई रूप से निस्तारण नहीं हो जाता संघर्ष जारी रहेगा।
उत्तरकशी एवं गंगोत्री तीर्थ धाम के मुख्य द्वार पर गंगोत्री हाईवे पर स्थित तांबाखानी सुरंग के बाहर कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने को लेकर गोपीनाथ सिंह रावत ने अपने साथीयों के साथ हनुमान चौक पर श्रीदेव सुमन की मूर्ति के सम्मुख शनिवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया । उन्होंने उत्तरकाशी नगर के मुख्य द्वार पर फैले कचरें का निस्तारण होने तक धरना करने की बात कही । नगरपालिका उत्तरकाशी के द्वारा नगर एकत्रित कचरें को तांबाखाणी सुरग के बाहर रखा जाता है ।
जिसके चलते सुरग से आने जाने वाले लोगों को भारी दुर्गध का सामना करना पडता है। सुरंग के अंदर पैदल चलने वाले मुसाफिरों को साँस लेने मे दिक्कत होती है । ऐसा नही है कि इससे पूर्व भी कई सामाजिक ,राजनैतिक संगठन भ कूडे की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुके है । लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ । आन्दोलनकारियों का आरोप हैं सालों कूडा अवैध डंपिग जोन में कूडा इकट्ठा कर आम जन की सेहत से खिलवाड़ किया जा है ।
