
गौचर: प्रशासन के माध्यम से किसानों की आर्थिकी मजबूत कर पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन को रोकने की बात भी मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि यहां की बेहतरीन जलवायु स्थिति अनुकूल होने के कारण फल सब्जियां के साथ फूल और मौन पालन भी किया जा सकता है।

इस गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी नितेन्द्र सिंह ने सरकार की संचालित योजनाएं और उन पर मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी और संचालित योजनाओं का लाभ उठा कर आर्थिकी मजबूत करने की बात भी कही

साथ ही विभागीय विशेषज्ञों ने फलों व सब्जियो में में होने वाले रोगों और पौध रोपण वैज्ञानिक ढंग से करने की बात कही और खाद व कीटनाशक रसायनों का छिड़काव सही तरीके से करने की बात कही ।

उघान विभाग द्वारा प्रगतिशील किसानों व काश्तकारों को सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकार दिग्पाल गुसाईं, पत्रकार प्रदीप लखेड़ा,कमल रावत,सूरज रावत सहित कई लोगों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड , शैलेंद्र नेगी, पालिका सभासद विनोद कनवासी,गौरव कपूर, राजेन्द्र लाल इंदर सिंह चौहान , कुलदीप सजवाण,मंजू राणा,नेहा राणा, मिनाक्षी पालीवाल,रधुवीर राणा, नरेंद्र बिष्ट सहित कई कृषक मौजूद थे।


,
