भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

डोईवाला।   भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127 वें संस्करण  को सुना। नगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत जनभागीदारी के बल पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता का प्रयास शासन के प्रयास से जुड़ता है, तब देश की प्रगति सुनिश्चित होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर स्वदेशी, हर हाथ रोजगार’ का संदेश देते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाता है।
प्रधानमंत्री ने जीएसटी व्यवस्था को भारत की आर्थिक पारदर्शिता की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने कर प्रणाली को सरल बनाया है और छोटे व्यापारियों को भी औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने का काम किया है। ईमानदार टैक्स देने वाले देश के सच्चे निर्माता हैं, उनके योगदान से ही भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *